युवा कांग्रेस ने पीएम का पुतला जलाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य सरोलिया के नेतृत्व में टावर चौक पर प्रधानमंत्री व झारखंड के मुख्यमंत्री पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. सिलिंडर में प्रतिमाह चार रुपये बढ़ोतरी का विरोध किया गया. केंद्र व राज्य सरकार पर मनमानी व गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया […]
विज्ञापन
देवघर: प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य सरोलिया के नेतृत्व में टावर चौक पर प्रधानमंत्री व झारखंड के मुख्यमंत्री पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. सिलिंडर में प्रतिमाह चार रुपये बढ़ोतरी का विरोध किया गया. केंद्र व राज्य सरकार पर मनमानी व गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया गया. कार्यक्रम में भू-रजिस्ट्री में 25 प्रतिशत तक वृद्धि के कदम को जन विरोधी बताया.
सरकार पर जनता पर अनावश्यक टैक्स लादना बताया. वहीं प्रदेश सचिव प्रतीक सिन्हा ने कहा कि इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है. युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करता है.
कार्यक्रम में अमित पांडेय, सपन कुमार, वत्स विशाल, राहुल राज, अंकुर सिंह, राजकमल यादव, व्रज किशोर पांडेय, रीतेश कुमार, राकेश राज, अंजन महथा, शैलेश कुमार, साहिल कुमार, अमर कुमार, बजरंगी तुरी, गुड्डू यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










