गांव-मुहल्लों का करें दौरा, समस्याओं की बनायें सूची, होगा समाधान: कृषि मंत्री

Updated:
विज्ञापन

चितरा: कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी स्थित अपने आवास में सारठ प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव व मुहल्लों का दौरा करें. ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हों व सूची तैयार करें. सारठ विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की एक भी समस्या नहीं रहने […]

विज्ञापन
चितरा: कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी स्थित अपने आवास में सारठ प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव व मुहल्लों का दौरा करें. ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हों व सूची तैयार करें. सारठ विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की एक भी समस्या नहीं रहने दी जायेगी. इसके लिए हमलोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को रघुवर सरकार की उपलब्धियों को बताएं. उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राणा, मुखिया दिलीप भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि जगन्नाथ रवानी, उपमुखिया शेखावत अंसारी, रणवीर सिंह, केबी झा, याकूब अंसारी, मजीद अंसारी, वैद्यनाथ पाल, चंदेश्वर सिंह, रंजन दत्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola