मंत्री राज पलिवार को धमकी देने का मामला मोबाइल बरामद, मैसेज भेजने वाले की तलाश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर. श्रम मंत्री राज पलिवार को एसएमएस भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में देवघर पुलिस रेस हो गयी है. पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी के बयान पर नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है. एसपी ए विजयालक्ष्मी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात शुरू की. मंगलवार की रात मधुपुर […]
विज्ञापन
देवघर. श्रम मंत्री राज पलिवार को एसएमएस भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में देवघर पुलिस रेस हो गयी है. पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी के बयान पर नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है. एसपी ए विजयालक्ष्मी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात शुरू की. मंगलवार की रात मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कोकड़ा गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मंत्री को जिस मोबाइल से धमकी दी गयी थी, उसे मकई के खेत से बरामद कर लिया है.
वहीं इस मामले में अब तक नौ संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है. कई लोगों से एसपी ने भी पूछताछ की. इन लोगों से कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं. इस मामले में पुलिस अभी और कॉल डिटेल्स और सिम कार्ड होल्डर का पता लगाने में जुटी है. इसके लिए पुलिस ने संबंधित मोबाइल अॉपरेटर से संपर्क कर पूरी जानकारी मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










