विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह: जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में मंगलवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार गांव के अनूप ततवा अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहा था. […]

विज्ञापन

जसीडीह: जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में मंगलवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार गांव के अनूप ततवा अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहा था. इसी क्रम में गांव के कुछ लोगों ने खेत में बनी मेड़ को काटकर अपने केत में मिला लिया. जिसे पूछने पर सभी उग्र हो गये और सभी ने मिलकर अनूप, उनकी पत्नी हिरनी देवी व ठाकुर ततवा के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

पुलिस ने उसे जसीडीह सीएचसी में इलाज के लिये भेज दिया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola