समीक्षा: आइजी ने की चौथी सोमवारी की तैयारी की समीक्षा, कमजोर प्वाइंट चिह्नित कर ड्यूटी में बदलाव का निर्णय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: संताल प्रक्षेत्र की प्रभारी आइजी सह रेल आइजी सुमन गुप्ता रविवार सुबह देवघर पहुंची. श्रावणी मेले की चौथी सोमवारी पर भीड़ नियंत्रण के लिए आइजी ने परिसदन के सम्मेलन कक्ष में डीआइजी समेत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की. बैठक के बाद आइजी ने पत्रकारों से कहा कि मेला का […]
विज्ञापन
देवघर: संताल प्रक्षेत्र की प्रभारी आइजी सह रेल आइजी सुमन गुप्ता रविवार सुबह देवघर पहुंची. श्रावणी मेले की चौथी सोमवारी पर भीड़ नियंत्रण के लिए आइजी ने परिसदन के सम्मेलन कक्ष में डीआइजी समेत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की.
बैठक के बाद आइजी ने पत्रकारों से कहा कि मेला का 20वां दिन अच्छे तरीके से बीत चुका है. कतारबद्ध कांवरियों को टीम वर्क से सुरक्षित जलार्पण कराया जा रहा है. अब मेला के 11 दिन शेष हैं. पदाधिकारी समेत पुलिसकर्मियों के साथ व्यवस्था को बेहतर करने के लिए समीक्षा की गयी. सभी पदाधिकारी व पुलिसकर्मी ऊर्जावान हैं. आने वाली सोमवारी में कांवरियों को बेहतर सुविधा कैसे दी जाये इस पर चर्चा की गयी.
पिछले सोमवारी की तुलना में ज्यादा कांवरियाें को कैसे सुविधाजनक शांतिपूर्वक तरीके से बाबा का जलार्पण कराया जाये इस पर विचार-विमर्श किया गया. कमजोर प्वाइंट चिह्नित कर रुट-लाइनिंग में कहां किसकी ड्यूटी में बदलाव किया जाये इस पर विचार किया गया. टेल प्वाइंट को कैसे दुरुस्त कर सुविधा संपन्न किया जाये इसकी भी रणनीति बनायी गयी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी संख्या में पुलिस-फोर्स लगाये गये हैं. पिछले श्रावणी की अपेक्षा काफी अधिक वरीय पदाधिकारी को भी मेला ड्यूटी में लगाया गया है. वरीयता को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों से ड्यूटी लेने पर चर्चा की गयी तथा पिछली सोमवारी की कमियों को महसूस कर रणनीति बनायी गयी. साथ ही व्यक्तिगत कमियों को दूर किया गया. कम्युनिकेशंस सिस्टम दुरुस्त है, इस कारण छोटी से छोटी बातें भी आपस में साझा की जाी है. आइजी ने कांवरियों को सुलभ जलार्पण के लिए मीडिया सहित आमलोगों से व्यवस्था में सहयोग की अपील की है.
बैठक में डीआइजी अखिलेश झा, एसपी ए विजयालक्ष्मी, यातायात एसपी चंद्रशेखर, जैप-5 कमांडेंट सुजाता कुमारी वीणापाणि, जैप-3 कमांडेंट निधि द्विवेदी, एसडीपीओ दीपक पांडेय, मधुपुर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, सीसीआर डीएसपी रविकांत भूषण, डीएसपी मुख्यालय राजकिशोर, बाबा मंदिर में प्रतिनियुक्त डीएसपी अभय झा समेत मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त अन्य डीएसपी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










