राम के चरित्र का गुणगान करने से धुल जाते हैं पाप : डॉ आदित्यनाथ

Updated:
विज्ञापन

देवघर : हिंदी विद्यापीठ स्थित तिलोकचंद बाजला सभागार में तुलसी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि डॉ आदित्यनाथ मिश्रा ने कहा कि तुलसी जयंती पर राम के चरित का गुणगान करने से हमारे पाप धूल जाते हैं, इसलिए यह कार्यक्रम अत्यधिक उपयोगी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश बाजला ने […]

विज्ञापन
देवघर : हिंदी विद्यापीठ स्थित तिलोकचंद बाजला सभागार में तुलसी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि डॉ आदित्यनाथ मिश्रा ने कहा कि तुलसी जयंती पर राम के चरित का गुणगान करने से हमारे पाप धूल जाते हैं, इसलिए यह कार्यक्रम अत्यधिक उपयोगी है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश बाजला ने तुलसीदास रचित रामचरित मानस को सनातन संस्कृति का रक्षक बताया. उन्होंने कहा कि हिंदी विद्यापीठ अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन कर रहा है. विशिष्ट अतिथि मोतीलाल द्वारी ने कहा कि रामचरित मानस एक महामंत्र है जो इसे पढ़ेगा वो अवश्य लाभांवित होगा. प्रो रामनंदन सिंह ने कहा कि तुलसी दास द्वारा जगायी गयी सामाजिक चेतना मुख्य रूप से आज ज्यादा प्रासांगिक है.

डॉ नागेश्वर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार तुलसी का पौधा घर के आंगन को पवित्र कर देता है. उसी प्रकार तुलसी दास जी की रचना मानव मन को पवित्र कर देता है. विद्यापीठ के साहित्य भूषण तथा साहित्य अलंकार के छात्र बेपोजो एवं पोसुतसो डी वादे ओ तथा ईरांग चूले ने तुलसीदास की जीवनी पर प्रकाश डाला. समारोह में छात्रों को पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम का संचालन प्रो संजय खवाड़े ने किया. इस मौके पर बीएड कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य राहुल कुमार पांडेय, गोवर्धन साहित्य महाविद्यालय के प्राचार्य अमित झा, वार्ड पार्षद शैलजा देवी, प्रदीप बाजला, पुरण शंकर फलाहारी, चंद्रमोहन झा, जयनारायण झा, मीडिया प्रभारी शंभु सहायक, हिमांशु झा सहित काफी संख्या में विद्यापीठ के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola