शिक्षक ने बहन के घर फांसी लगाकर दी जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा डहरी पुल के समीप की घटना भांजे ने कहा : झूठे मुकदमे में फंसाने के कारण मामा ने दे दी जान देवघर : बिहार अंतर्गत भागलपुर जिले के सबौर में कार्यरत शिक्षक रामकृष्ण झा उर्फ डब्लू (40) ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा डहरी पुल के समीप अपनी बहन के […]
विज्ञापन
मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा डहरी पुल के समीप की घटना
भांजे ने कहा : झूठे मुकदमे में फंसाने के कारण मामा ने दे दी जान
देवघर : बिहार अंतर्गत भागलपुर जिले के सबौर में कार्यरत शिक्षक रामकृष्ण झा उर्फ डब्लू (40) ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा डहरी पुल के समीप अपनी बहन के घर में फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक रामकृष्ण वर्तमान में कमलनगर कॉलोनी मिर्जाघाट भागलपुर में रह रहे थे तथा मुलत: मिश्रपुर श्यामपुर गांव के निवासी थे.
चार-पांच दिन पूर्व वह अपने बहनोई रुपेश चंद्र झा के घर मोहनपुर आये थे. घटना को लेकर मृतक के भांजे ने बताया कि जमीन विवाद में मामा के विरुद्ध विपक्षी ने मुकदमा कर दिया था. उसी कारण वे अवसाद में रहते थे. शुक्रवार को यहां उन्हें लोगों ने काफी समझाया भी था. इसी क्रम में देर रात में उसने फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद मामले की सूचना मोहनपुर थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना की पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया.
इलाज के दौरान चकाई के युवक की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










