इलाज के दौरान चकाई के युवक की मौत
देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बिहार के जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के बीचकोड़वा निवासी लक्ष्मण दास (20) की मौत हो गयी. इसकी सूचना सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा नगर थाना को भेज दी गयी है. मृतक के चाचा वरुण ने बताया कि श्रावणी मेले में लक्ष्मण दास मनिहारी की […]
देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बिहार के जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के बीचकोड़वा निवासी लक्ष्मण दास (20) की मौत हो गयी. इसकी सूचना सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा नगर थाना को भेज दी गयी है. मृतक के चाचा वरुण ने बताया कि श्रावणी मेले में लक्ष्मण दास मनिहारी की दुकान लगाया था. वह रात में साेये अवस्था में बेंच से नीचे गिर गया था. प्राथमिक उपचार कराने के बाद लक्ष्मण को वे लोग सदर अस्पताल लाये. जहां इलाज के दौरान ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










