जिला परिषद अध्यक्ष व सदस्यों ने कहा

Updated:
विज्ञापन

चितरा : जिला परिषद को जो भी राशि उपलब्ध करायी गयी है. उस राशि का खर्च सरकार के निर्देशानुसार ही की जायेगी. ये बातें देवघर जिप अध्यक्ष रीता देवी ने चितरा स्थित आवास में कही. उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को बुलायी गयी बैठक इसी संदर्भ में थी. कहा कि वे व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित […]

विज्ञापन

चितरा : जिला परिषद को जो भी राशि उपलब्ध करायी गयी है. उस राशि का खर्च सरकार के निर्देशानुसार ही की जायेगी. ये बातें देवघर जिप अध्यक्ष रीता देवी ने चितरा स्थित आवास में कही. उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को बुलायी गयी बैठक इसी संदर्भ में थी. कहा कि वे व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सकी. राशि खर्च करने के लिए डीडीसी से विचार-विमर्श की जायेगी. अगर राज्य के 24 जिलाें में कहीं भी राशि खर्च की हिस्सेदारी प्रमुख को मिलती है तो देवघर में भी उन्हें सम्मानपूर्वक हिस्सा दिया जायेगा.

जिप अध्यक्ष ने कहा कि अब आवश्यक हो गया है कि पहले के जिला परिषद के पांच साल के कार्यकाल की समीक्षा की जानी चाहिए. उन वर्षों में भी प्रमुख को हिस्सेदारी मिलती थी या नहीं यह देखा जायेगा. साथ ही कौन कौन सा जनाेपयोगी कार्य किया गया था. डेढ़ साल के बाद पहली बार जिला परिषद को कुछ राशि सरकार द्वारा आवंटित की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola