जिला परिषद मद का खर्च निर्देशानुसार ही होगा
मधुपुर : जिला परिषद को सरकार से मिले 3 करोड़ 72 लाख राशि का खर्च राज्य सरकार के निर्देशानुसार ही किया जायेगा. इसमें किसी भी प्रकार की पक्षपात या उपेक्षा की बात नहीं है. उक्त बातें करौं के जिप सदस्य बलवीर राय, मधुपुर के दिनेश्वर किस्कू व शीला देवी ने विज्ञप्ति जारी कर कही. सदस्यों […]
मधुपुर : जिला परिषद को सरकार से मिले 3 करोड़ 72 लाख राशि का खर्च राज्य सरकार के निर्देशानुसार ही किया जायेगा. इसमें किसी भी प्रकार की पक्षपात या उपेक्षा की बात नहीं है. उक्त बातें करौं के जिप सदस्य बलवीर राय, मधुपुर के दिनेश्वर किस्कू व शीला देवी ने विज्ञप्ति जारी कर कही. सदस्यों ने कहा कि 26 जुलाई को विशेष बैठक कर उक्त राशि का आवंटन, योजनाओं का चयन और 15 अगस्त की तैयारी को लेकर चर्चा हो चुकी है. सभी योजना अगले बैठक में पारित की जायेगी. पैसे की आंवटन में किसी भी प्रकार की कोई पक्षपात नहीं हुआ है. कुछ प्रखंड के प्रमुखों ने जिला परिषद के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगा कर मोर्चा खोलने की बात कही है, वह अशोभनीय है. अपने क्षेत्र के विकास के लिए राशि की मांग सरकार से करनी चाहिए न कि जिला परिषद से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










