बैंक मैनेजर अगवा, 15 लाख की फिरौती मांगी
किरीबुरू/चाईबासा/मनोहरपुर : बैंक ऑफ इंडिया, गुवा शाखा के मैनेजर आशीष कुमार गुप्ता का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अपहर्ताओं ने बैंक मैनेजर के सहकर्मियों को फोन कर फिरौती के रूप में 15 लाख रुपये की मांग की है. बोकना पुल के पास पैसे से भरा थैला आज रात (गुरुवार) […]
किरीबुरू/चाईबासा/मनोहरपुर : बैंक ऑफ इंडिया, गुवा शाखा के मैनेजर आशीष कुमार गुप्ता का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अपहर्ताओं ने बैंक मैनेजर के सहकर्मियों को फोन कर फिरौती के रूप में 15 लाख रुपये की मांग की है. बोकना पुल के पास पैसे से भरा थैला आज रात (गुरुवार) रखने को कहा गया है. अपहर्ताआें ने बैंक मैनेजर के नंबर से ही सहकर्मियों को फोन किया आैर पैसे बोकना पुल के पास पहुंचाने की बात की. यह सिलसिला रात 10 बजे तक जारी था.
मनोहरपुर लाइन पार क्षेत्र के रहनेवाले आशीष गुप्ता के अपहरण की खबर के बाद बैंक ऑफ इंडिया के गुवा शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली मची हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










