बीमारी ने ली पुलिस जवान की जान

Updated:
विज्ञापन

दो महीने पहले ही दिया था योगदान, टाटा में चल रहा था इलाज 15 दिन पहले आयी थी खून की उलटी, बिगड़ी तबीयत मधुपुर : मारगोमुंडा थाना में पदस्थापित पुलिस के जवान सन्नी कुमार साव (22) की बीमारी के कारण गुरुवार को मौत हो गयी. सन्नी मधुपुर के मीना बाजार अंतर्गत नापित पाड़ा का रहने […]

विज्ञापन

दो महीने पहले ही दिया था योगदान, टाटा में चल रहा था इलाज

15 दिन पहले आयी थी खून की उलटी, बिगड़ी तबीयत
मधुपुर : मारगोमुंडा थाना में पदस्थापित पुलिस के जवान सन्नी कुमार साव (22) की बीमारी के कारण गुरुवार को मौत हो गयी. सन्नी मधुपुर के मीना बाजार अंतर्गत नापित पाड़ा का रहने वाला था. दो महीने पहले ही उसने योगदान दिया था. सन्नी का शव टाटा स्थित अस्पताल से शाम में जैसे ही घर पहुंचा माहौल गमगीन हो गया. सन्नी की मां, बहन, पिता, भाई समेत आसपास के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे. चारों ओर चीखने रोने की आवाज से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही उसके घर में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गये और सांत्वना दी. पुलिस में योगदान देने के बाद मारगोमुंडा में पदस्थापित किया गया था.
15 दिन पहले ही अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और खून की उलटी होने लगी. इसके बाद इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल रेफर कर दिया गया. जांच के बाद गंभीर बीमारी पता लगने के बाद से जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पताल में दाखिल कराया गया था. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर एसपी ए विजयालक्ष्मी, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह आदि ने दुख प्रकट किया. मधुपुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस के एक टुकडी नापित पाडा उसके घर गयी और उसके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद जवानों ने सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी. इस दौरान सन्नी की मां किरण देवी, पिता मनोज साव, भाई सागर, बहन आंचल समेत अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola