मधुपुर के घरों में घुसा बारिश का पानी, रतजगा कर रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त सड़कों पर जल जमाव से आवागमन में परेशानी मधुपुर : पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर की दर्जन भर से अधिक सड़को पर जलजमाव हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बारिश के […]

विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सड़कों पर जल जमाव से आवागमन में परेशानी
मधुपुर : पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर की दर्जन भर से अधिक सड़को पर जलजमाव हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बारिश के कारण वार्ड नंबर 17 बढ़ई टोला के कई घरो में पानी घुस जाने से परिवार के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. घर के बच्चों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. घर में पानी घुस जाने के कारण रात भर जग कर गुजारना पड़ा. मोहल्ला वासी अशोक राजवार, मदन रजवार, पप्पू रजवार, डेविड मरांडी, किशोर चौधरी, रमेश रजवार, कैलाश रवानी, गुलटन रजवार, पहलू तुरी, सतन तुरी,
राजेश रवानी आदि ने बताया कि टोले में नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी घरो में घुस जाता है. जिससे जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. इसके अलावा प्रमुख जगह थाना मोड, कुंडु बंगला रोड, चित्रगुप्त कॉलोनी, स्टेशन रोड, हाजी गली, बनारसी गली में भारी जलजमाव से लोग परेशान हैं. इसी तरह बस पड़ाव के पास, नबी बक्श रोड, भेड़वा रोड आदि सड़को के अलावा नाले में जलजमाव से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola