खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

मुकाबला. प्रखंड स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता प्रखंड स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं का दम देखते ही बन रहा था. चाहे हार हो या जीत खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. अगर इन प्रतिभाओं को तरासा जाए तो ये खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने का माद्दा रखते हैं. सारठ […]

विज्ञापन

मुकाबला. प्रखंड स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता

प्रखंड स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं का दम देखते ही बन रहा था. चाहे हार हो या जीत खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. अगर इन प्रतिभाओं को तरासा जाए तो ये खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने का माद्दा रखते हैं.
सारठ : गोपीबांध प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय नेहरु हॉकी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ. यह आयोजन पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग झारखंड द्वारा कराया गया था. प्रतियोगिता में पालाजोरी, सारठ, मधुपुर व करौं प्रखंड के हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया. जूनियर व सीनियर बालक व सीनियर बालिका आयु वर्ग 17 वर्ष के प्रतियोगिता का फाइनल सारठ व पालाेजोरी केजीएवी विद्यालय के बीच खेला गया. पालोजोरी ने एक-शून्य से सारठ को पराजित किया.
जूनियर वर्ग बालक में सारठ विजेता तथा उपविजेता पालाजोरी टीम रही. सीनियर बालक मे विजेता सारठ उपविजेता मधुपूर की टीम रही. प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में सफल टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई को देवघर में होगा. प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी नेता हेब्रम, हेमंती मुर्मू, निर्मला चौड़े, अमिता मुर्मू, सिमोली मरांडी, पकू मुर्मू, सुजाता हांसदा, उर्मिला मुर्मू, अनिता मुर्मू, नीलम सोरेन, अनिता मुर्मू, पानीमुणी मुर्मू, सुष्मिता मुर्मू, ममता सोरेन सभी केजीवीए विद्यालय पालाजोरी व उपविजेता खिलाड़ी अनिता मुर्मू, सुनीता मरांडी, सुशीला हेंब्रम, सुनीता हेंब्रम, गुड़िया सोरेन, राजमुणी मरांडी, जियावती सोरेन, ललीता कुमारी, सुमिता टुडू सभी सारठ केजीवीए विद्यालय को मेडल व ट्राॅफी देकर संयोजक अब्दुस सलाम व विद्यालय के शिक्षकों ने सम्मानित किया. इस अवसर पर शाका सेंटर के अध्यक्ष जहांबाज शेख, शारीरिक शिक्षिका सुमन कुजूर, कुमारी चंदा, लखेश्वर मंडल, अलीमुद्दीन शेख, गुलाम अंसारी, प्रमीला मुर्मू, जीतलाल मरांडी, अजय तुरी, हबीबुल रहमान, गौतम कुमार झा आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola