समीक्षा बैठक में मात्र एक मुखिया हुई शामिल, 13 से स्पष्टीकरण
सारवां : प्रखंड सभागार में शौचालय निर्माण व प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति को लेकर बीडीओ विजय कुमार ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया. बैठक में रक्ति पंचायत के अलावा किसी भी पंचायत के मुखिया नहीं पहुंचे थे. इस पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ ने कहा कि बैठक से जब जनप्रतिनिधि ही नदारद […]
सारवां : प्रखंड सभागार में शौचालय निर्माण व प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति को लेकर बीडीओ विजय कुमार ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया. बैठक में रक्ति पंचायत के अलावा किसी भी पंचायत के मुखिया नहीं पहुंचे थे. इस पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ ने कहा कि बैठक से जब जनप्रतिनिधि ही नदारद रहेंगे तो पंचायतों को नवंबर तक कैसे पूर्ण ओडीएफ किया जायेगा. एतराज जताते हुए उन्होंने 13 पंचायत के मुखिया से शोकॉज पूछा है. बीडीओ ने कहा बैठक में पंचायत के शौचालय निर्माण का टारगेट,
प्रधान मंत्री आवास निर्माण, मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्य की समीक्षा आवश्यक थी. यह पंचायत के विकास के प्रति लापरवाही दर्शाता है. इस अवसर पर सीओ रविकिशोर राम, बीएचओ डा एसके चौधरी, जेई अमित कुमार, श्यामाकांत कार्तिकेय, श्रवण मंडल, एई जयप्रकाश तिर्की, मुखिया जयप्रकाश राय, पंचायत सेवक मुख्तार आलम, अशोक दास, मुजीबर रहमान, प्रयाग दास रोजगार सेवक, हल्का कर्मचारी तरुण कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










