वेरिफिकेशन का परिणाम दिये बिना घोषित कर दी कंपार्टमेंटल परीक्षा की तिथि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अिनयमितता . सीबीएसइ की दोहरी नीति से विद्यार्थियों व अभिभावकों को आर्थिक नुकसान वेरिफिकेशन व कंपार्टमेंटल फॉर्म भरने के नाम पर बोर्ड ने वसूल की मोटी रकम वेरिफिकेशन के लिए तीन लाख, उत्तरपुस्तिका के लिए आठ लाख व कंपार्टमेंटल फॉर्म भरने के लिए 12 लाख रुपये वसूले देवघर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर […]
विज्ञापन
अिनयमितता . सीबीएसइ की दोहरी नीति से विद्यार्थियों व अभिभावकों को आर्थिक नुकसान
वेरिफिकेशन व कंपार्टमेंटल फॉर्म भरने के नाम पर बोर्ड ने वसूल की मोटी रकम
वेरिफिकेशन के लिए तीन लाख, उत्तरपुस्तिका के लिए आठ लाख व कंपार्टमेंटल फॉर्म भरने के लिए 12 लाख रुपये वसूले
देवघर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 2017 की 12वीं के परीक्षा परिणाम में अनुमान के मुताबिक संताल परगना के करीब एक हजार परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया. विद्यार्थियों ने वेरिफिकेशन के लिए पांच जून तक ऑनलाइन फॉर्म भरे व चालान भी जमा किये. निजी स्कूल प्रबंधन ने एक परीक्षार्थी से औसतन एक विषय के वेरिफिकेशन के लिए तीन सौ रूपये वसूल किये. उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए आठ सौ रूपये अलग से लिये गये.
वेरिफिकेशन का रिजल्ट जारी किये बगैर ही कंपार्टमेंटल परीक्षा का फॉर्म भरने से संबंधित तिथि जारी कर दी गयी. इसके लिए तिथि 14 से 20 जून तक निर्धारित की गयी थी. इससे परीक्षार्थियों के अलावा उनके माता-पिता व अभिभावक भी परेशान रहे. उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य का ख्याल करते हुए कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भी भरा दिया. निजी स्कूल प्रबंधनों ने ऑनलाइन एक विषय का परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर प्रत्येक परीक्षार्थी से औसतन 12 सौ रुपये वसूल किये. यानि वेरिफिकेशन के नाम पर करीब तीन लाख रुपये, वेबसाइट पर उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराने के नाम पर करीब आठ लाख रुपये एवं कंपार्टमेंटल फॉर्म भरने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये वसूले गये. परीक्षार्थियों के माता-पिता व अभिभावकों का कहना है कि बोर्ड पहले वेरिफिकेशन का रिजल्ट जारी करता. उसके बाद कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी करता. लेकिन, ऐसा नहीं करने से माता-पिता व अभिभावकों को आर्थिक
नुकसान हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










