प्रेम-प्रसंग के आरोप में दो युवकों का सिर मुड़कर पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनपुर: दुमका जिले के रामगढ़ थाना स्थित फुलजोर गांव के दो युवकों की मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव में एक महिला को भगाने के आरोप में पिटाई कर दी गयी. पिटाई के बाद महिला के ससुरालवालों ने दोनों युवकों का पैर-हाथ बांधकर सिर मुड़वाया आैर पूरे गांव में दोनों को घुमाने की तैयारी थी. […]
विज्ञापन
मोहनपुर: दुमका जिले के रामगढ़ थाना स्थित फुलजोर गांव के दो युवकों की मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव में एक महिला को भगाने के आरोप में पिटाई कर दी गयी. पिटाई के बाद महिला के ससुरालवालों ने दोनों युवकों का पैर-हाथ बांधकर सिर मुड़वाया आैर पूरे गांव में दोनों को घुमाने की तैयारी थी. इसी घटना की सूचना सरैयाहाट के एक व्यक्ति ने मोहनपुर पुलिस को दी.
मोहनपुर थाने के एएसआइ विश्वनाथ सिंह सदल बल गांव पहुंचे व दोनों युवकों को मुक्त कराकर थाने लाये. पुलिस की अभिरक्षा में दोनों युवकों का मोहनपुर सीएचसी में इलाज कराया गया. पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी एक माह पूर्व रामगढ़ के फुलजोर गांव में हुई थी.
शादी के बाद से ही पत्नी के साथ फुलजोर गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग की बातें सामने आ रही थी. सोमवार को उसकी पत्नी सुबह छह बजे से घर से गायब हो गयी. काफी खोजबीन के बाद देखा कि बलथर गांव के पास एक बाइक पर सवार महिला के साथ दो युवक हंसडीहा रोड की ओर जा रहे हैं. पति समेत महिला के ससुरालवालों ने बाइक रोकी व प्रेम-प्रसंग की शंका में दो युवकों को पीटते हुए गांव लाये व सिर मुड़वा दिया. पुलिस के अनुसार महिला उक्त बाइक पर सवार युवकों को अपना रिश्तेदार बताकर मायके जाने की बात कह रही थी. बावजूद महिला के पति समेत ससुरालवालों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उनका सिर मुड़वा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. देर रात तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










