घटना: खेत में हल जोतने के दौरान हादसा, वज्रपात से मधुपुर के किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन

देवघर/मधुपुर : वज्रपात से झुलसे सुखदेव दास (48) की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. वे मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव के रहनेवाले थे. इसके अलावा वज्रपात से दो मवेशियों की भी घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक के पुत्र विष्णु दास ने बताया कि उसके पिता सुखदेव दास किसान हैं. दिन के लगभग […]

विज्ञापन
देवघर/मधुपुर : वज्रपात से झुलसे सुखदेव दास (48) की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. वे मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव के रहनेवाले थे. इसके अलावा वज्रपात से दो मवेशियों की भी घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक के पुत्र विष्णु दास ने बताया कि उसके पिता सुखदेव दास किसान हैं. दिन के लगभग 11 बजे पिता खेत में हल जोत रहे थे.

तभी वज्रपात होने से पिता उसकी चपेट में आ गये अौर बेहोश हो गये. जबकि हल जोतने के कार्य में लगे मवेशी की वहीं मौत हो गयी. गंभीर अवस्था में पिता को टैंपों में लादकर देवघर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम : घटना की जानकारी मिलते ही श्रम मंत्री के प्रतिनिधि सत्येंद्र राय ने पहल करते हुए पुलिस को जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंपने का अनुरोध किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर राय, जन्मजय राय समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola