देवघर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो आरएन राय का निधन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: देवघर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो आरएन राय का निधन शुक्रवार को हो गया. मधुमेह से पीड़ित प्रो आरएन राय बीमार चल रहे थे. निजी आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन सदर अस्पताल ले गये. ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया. निधन की खबर के बाद उनके परिजनों व […]
विज्ञापन
देवघर: देवघर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो आरएन राय का निधन शुक्रवार को हो गया. मधुमेह से पीड़ित प्रो आरएन राय बीमार चल रहे थे. निजी आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन सदर अस्पताल ले गये. ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया.
निधन की खबर के बाद उनके परिजनों व शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गयी. वे अपने पीछे पत्नी सहित बेटा-बेटी छोड़ गये. प्रो राय देवघर कॉलेज में वर्ष 1972 में योगदान किया था तथा वर्ष 2010 में सेवानिवृत हुए थे.
चार दशक से ज्यादा समय पर कॉलेज में अनवरत सेवा देने के बाद भी शैक्षणिक कार्यों से जुड़े रहे. उनके शैक्षणिक व सामाजिक अवदान को आज भी लोग याद करते हैं. निधन की खबर मिलने के बाद उनके आवास पर पहुंच कर डॉ एन शर्मा, प्रो एमजी तिवारी, प्रो पीएनपी वर्मा, प्रो उदयकांत प्रसाद, प्रो रामनंदन सिंह, प्रो मनोज कुमार सिन्हा ने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया. साथ ही ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










