ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोप जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

सारठ : सारठ प्रखंड में लगभग पांच सौ की आबादी वाले खखड़ा गांव में प्रशासनिक उपेक्षा के कारण सड़क नहीं बन सकी है. बारिश में पूरा रास्ता कीचड़मय हो गया है. रोज-रोज आवागमन होने वाली परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने रास्ते में धान रोपनी कर अपना विरोध जताया है. इस गांव में तीन टोला […]

विज्ञापन
सारठ : सारठ प्रखंड में लगभग पांच सौ की आबादी वाले खखड़ा गांव में प्रशासनिक उपेक्षा के कारण सड़क नहीं बन सकी है. बारिश में पूरा रास्ता कीचड़मय हो गया है. रोज-रोज आवागमन होने वाली परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने रास्ते में धान रोपनी कर अपना विरोध जताया है. इस गांव में तीन टोला महदेवा, तिवारीडीह व खखड़ा के ग्रामीण रहते हैं.
जयराम सिंह, रामकिशोरसिंह, जन्मेजय प्रसाद सिंह समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि आज तक यहां सड़क निर्माण पर ध्यान नहीं दिया गया है. यह रास्ता महाराजगंज आरइओ पथ से खखडा गांव होते हुए नदी तक जाने का मुख्य मार्ग है.
रोजाना कोई ना कोई बाइक चालक दुर्घटना ग्रस्त होता रहता है. हालत यह है बरसात के दिनों में गांव में रिश्तेदार भी आने से हिचकते हैं.
कहते हैं ग्रामीण
बरसात में गांव के रास्ते की हालत सुनने के बाद तीन महीने तक काेई भी रिश्तेदार सगे संबंधी आना नहीं चाहते.
रवींद्र किशोर सिंह
गांव आने जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. बरसात में गांव की सड़क दलदल हो जाती है. कई बार लिखित सूचना दी पर कुछ नहीं हुआ.
राजकिशाेर सिंह, प्रधान
यह सड़क विधानसभा क्षेत्र के सबसे खराब सड़क के रूप में जाना जाता है. ग्रामीणों की समस्या नहीं सुनी गयी.
जयराम सिंह
सड़क नहीं बना तो इस बार ग्रामीण किसी भी चुनाव में वोट नहीं देंगे. अब लोग आश्वासन से निराश हो चुके हैं.
रामकिशोर सिंह
सरकार घोषणा करती है कि आवागमन ग्रामीणों को कोई परेशानी होगी. सरकार के नुमाइंदे गांव आकर देखें तब हकीकत पता चलेगा.
जन्मेजय प्रसाद सिंह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola