बाबाधाम आये बोकारो के कांवरिया की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : कांवर यात्रा में बाबाधाम आये कांवरिया प्रदीप कुमार गौर (18) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. वे बोकारो के गांधीनगर थाना अंतर्गत संडे बाजार फुसरो के रहनेवाले थे. घटना के संबंध में मृतक कांवरिया के साथी वीरेश व मोंटी ने बताया कि प्रदीप उनलोगों से पूर्व बाबाधाम पहुंचकर पुरोहित के यहां […]
विज्ञापन
देवघर : कांवर यात्रा में बाबाधाम आये कांवरिया प्रदीप कुमार गौर (18) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. वे बोकारो के गांधीनगर थाना अंतर्गत संडे बाजार फुसरो के रहनेवाले थे. घटना के संबंध में मृतक कांवरिया के साथी वीरेश व मोंटी ने बताया कि प्रदीप उनलोगों से पूर्व बाबाधाम पहुंचकर पुरोहित के यहां रूका था. कांवर यात्रा में खाली पेट रहने के बावजूद उसने बुधवार रात में दर्द की दवा खा ली थी.
अहले सुबह उठकर सभी साथी जलार्पण करने मंदिर जाने वाले थे, तभी प्रदीप ने पेट व छाती में दर्द होने की बात कही. इसके बाद उसे दूध-पावरोटी खिलाया गया. खाने के बाद उसे उल्टी होने लगा और मुंह से ब्लड भी आ गया. साथियों ने प्रदीप को सदर अस्पताल लाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










