बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

देवघर: शिवगंगा के उत्तरी-पूर्वी तट पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बुधवार को यूपी के कांवरिया प्रमोद कश्यप की मौत मामले में नगर थाना के एसआइ सिराजुद्दीन खान पहुंचे. गुप्त रूप से उन्होंने जांच-पड़ताल की, जिसमें उस क्षेत्र के बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही सामने आया. घटना को लेकर एसआइ खान ने […]

विज्ञापन
देवघर: शिवगंगा के उत्तरी-पूर्वी तट पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बुधवार को यूपी के कांवरिया प्रमोद कश्यप की मौत मामले में नगर थाना के एसआइ सिराजुद्दीन खान पहुंचे. गुप्त रूप से उन्होंने जांच-पड़ताल की, जिसमें उस क्षेत्र के बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही सामने आया. घटना को लेकर एसआइ खान ने अपने फर्द बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मामले में उस क्षेत्र के बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी को आरोपित बनाया गया. प्राथमिकी में जिक्र है कि कांवरिया प्रमोद की मौत मामले में नगर थाना यूडी कांड संख्या 17/17 बुधवार को दर्ज किया गया था, जिसकी जांच का जिम्मा उन्हें मिला. घटनास्थल पहुंचकर गवाहों के समक्ष एसआइ खान ने प्रत्यक्ष व गुप्त तरीके से जांच किया.

जांच में पाया कि कांवरिया प्रमोद की मृत्यु शिवगंगा के उत्तरी-पूर्वी तट पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप बिजली करंट से हुई थी. उक्त घटना में उस इलाके के बिजली विभाग के पदाधिकारी सहित कर्मचारी की लापरवाही पायी गयी है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 466/17 भादवि की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola