बाबा मंदिर में जलार्पण कर पैदल जा रहे थे बासुकिनाथ, शिवगंगा के करंट से अमेठी के कांवरिया की मौत

Updated:
विज्ञापन

देवघर : शिवगंगा के पास करंट से बुधवार को अमेठी (यूपी) जिले के मुंशीगंज थानांतर्गत शाहगढ़ के रहने वाले कांवरिया प्रमोद कुमार कश्यप(23) की मौत हो गयी. बाबा मंदिर में जलार्पण कर प्रमोद साथी कांवरियों के साथ बासुकिनाथ जा रहे थे. तभी शिवगंगा स्थित एक मजार के पास गंदगी उठाने वाले एक ट्रैक्टर व गुजर […]

विज्ञापन
देवघर : शिवगंगा के पास करंट से बुधवार को अमेठी (यूपी) जिले के मुंशीगंज थानांतर्गत शाहगढ़ के रहने वाले कांवरिया प्रमोद कुमार कश्यप(23) की मौत हो गयी. बाबा मंदिर में जलार्पण कर प्रमोद साथी कांवरियों के साथ बासुकिनाथ जा रहे थे.

तभी शिवगंगा स्थित एक मजार के पास गंदगी उठाने वाले एक ट्रैक्टर व गुजर रहे टेंपो से बचने के लिए किनारे हो गये और पास की दीवार पर हाथ रख दिया. तभी वे झूलते तार की चपेट में आ गये व छटपटाने लगे. उन्हें बचाने के लिए साथी कांवरिया लव कुश व जितेंद्र कश्यप आगे बढ़े तो उन्हें भी बिजली का झटका लगा. पास खड़े एक व्यक्ति ने कांवर से तार हटाकर उन दोनों को बचाया.


साथी कांवरियों की मदद से प्रमोद को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दौरान प्रमोद का मोबाइल भी कहीं गुम हो गया. अमेठी से चले उनके साथी अवधेश यादव ने बताया कि प्रमोद व अन्य सौ कांवरिया पांच दिन पूर्व कांवर यात्रा के लिए घर से निकले थे. पैदल ही शिवगंगा होते हुए बासुकिनाथ के लिए जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना से अवगत कराया. चिकित्सक ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने की बात कही.
पोस्टमार्टम से इनकार
पोस्टमार्टम कराने की बात सुनकर प्रमोद के साथ आये अन्य कांवरिये भड़क उठे. उन सभी ने मृतक (प्रमोद) का देवघर में पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अमेठी(यूपी)ले जाने की बात कही. अस्पताल प्रबंधन के कहने पर कांवरियों ने पोस्टमार्टम न कराने का लिखित आवेदन दिया. फिर प्रबंधन ने उन्हें यूपी जाने की स्वीकृति दी. थोड़ी ही देर में कांवरिया बंधु एबुलेंस से मृतक का शव लेकर अमेठी के लिए रवाना हो गये. उधर, सूचना पाकर नगर थाना के एक पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे. तब तक कांवरिया रवाना गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola