सारठ में फिर पेयजल संकट गहराया, एक माह से पेयजलापूर्ति बंद, लोग परेशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सारठ : सरकार का हर व्यक्ति को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने का दावा केवल सरकारी फाइलो मे ही सिमट कर रह गया है. इसका उदाहारण सारठ मे एक करोड़ की लागत से बनी जलमीनार है. बताया कि विभागीय अदूरदर्शिता के कारण सारठ की पेयजलापूर्ति योजना बाधित है. जिससे उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है. उपभोक्ताओं की […]
विज्ञापन
सारठ : सरकार का हर व्यक्ति को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने का दावा केवल सरकारी फाइलो मे ही सिमट कर रह गया है. इसका उदाहारण सारठ मे एक करोड़ की लागत से बनी जलमीनार है. बताया कि विभागीय अदूरदर्शिता के कारण सारठ की पेयजलापूर्ति योजना बाधित है. जिससे उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है.
उपभोक्ताओं की माने तो विभाग कहता है कि उसका काम जलमीनार बना कर घर-घर पानी के लिए कनेक्शन कर देना है. उसके रख रखाव की जवाबदेही ग्राम स्तर पर पेयजल आपूर्ति समिति की है. परंतु सारठ में बनी इस समिति के निष्क्रिय हो जाने के कारण लगातार इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. वहीं विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पानी आपर्ति की जवाबदेह समिति की है न कि विभाग की. वहीं बताया गया कि सारठ में लगभग तीन सौ उपभोक्ताओं को पानी का कनेक्शन दिया गया है.
पेयजलापूर्ति बाधित होने की उपभोक्ताओं की शिकायत पर मुखिया से लेकर मंत्री तक से गुहार लगायी गयी, लेकिन वे गंभीर नहीं हैं. जिससे लोगों में असंतोष गहराता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










