मोहनपुर में 30 हजार प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर : प्रखंड कृषि सभागार भवन में शुक्रवार को बीटीएम आशीष कुमार दुबे की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी कृषक मित्र के साथ बैठक की गयी. बैठक में सभी कृषक मित्रों को निर्देश दिया गया कि प्रखंड में 30 हजार किसानों को फसल बीमा करने का लक्ष्य है. उसे 31 जुलाई तक फसल बीमा करने […]

विज्ञापन
मोहनपुर : प्रखंड कृषि सभागार भवन में शुक्रवार को बीटीएम आशीष कुमार दुबे की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी कृषक मित्र के साथ बैठक की गयी. बैठक में सभी कृषक मित्रों को निर्देश दिया गया कि प्रखंड में 30 हजार किसानों को फसल बीमा करने का लक्ष्य है. उसे 31 जुलाई तक फसल बीमा करने का निर्देश दिया. वहीं कृषक मित्रों के बीच चार हजार फाॅर्म का वितरण किया.

वहीं बीटीएम ने बताया कि प्रति एकड़ जमीन पर किसानों से 420 रुपया लेना है तथा किसानों के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में विस्तृत जानकारी देना है. इस अवसर पर एटीएम मुकेश कुमार मंडल, किसान मित्र जिला अध्यक्ष काशी मंडल, प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव, संजय यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola