नया समाहरणालय का डीपीआर तैयार, मिली तकनीकी स्वीकृति
देवघर: कुंडा मोड़ के समीप बरमोरिया मौजा में 40 करोड़ की लागत से नया समाहरणालय बनेगा. समाहरणालय में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त कार्यालय के साथ-साथ आवास भी रहेगा. भवन निर्माण विभाग से नया समाहरणालय का डीपीआर तैयार हो चुका है, अभियंत्रण टीम के स्तर से डीपीआर की स्वीकृति मिल चुकी है. एक माह के अंदर […]
एक माह के अंदर प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद नया समाहरणालय भवन का टेंडर निकाला जायेगा. नया समाहणालय तक जाने के लिए सड़क तपोवन रोड से निकलेगी. सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी हो चुकी है. मोहनपुर अंचल स्थित बरमोरिया मौजा में 44 एकड़ जमीन नया समाहरणालय के लिए चिन्हित किया गया है.
भवन प्रमंडल के अभियंताओं की टीम ने पिछले दिनों बरमोरिया में सर्वे कर डीपीआर बनाने का काम चालू किया था, नये समाहरणालय के एक ही कैंपस में कई कार्यालय होंगे. वाहनाें की पार्किंग से लेकर आधुनिक सुविधाएं कार्यालय में रहेगी. भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नंदलाल प्रसाद ने बताया कि डीपीआर पूरी तरह तैयार है, संबंधित फाइल मुख्य अभियंता के पास है. एक माह के अंदर प्रशासनिक स्वीकृति व टेंडर प्रक्रिया हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










