आवासन की नि:शुल्क व्यवस्था से कांवरियों को मिल रही राहत, टेंट सिटी से बढ़ रही सुविधाएं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेला शुरू होते ही देवघर में कांवरियों का तांता लग गया है. इस स्थिति में शहर के बड़े-बड़े होटल व धर्मशाला पूरी तरह से भर जाते हैं. नतीजा श्रद्धालुअों को आवासन के लिए इधर–उधर भटकना पड़ता है. श्रद्धालुअों की इस समस्या को देखते हुए सरकार की अोर से इस बार कुंभ मेला […]
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेला शुरू होते ही देवघर में कांवरियों का तांता लग गया है. इस स्थिति में शहर के बड़े-बड़े होटल व धर्मशाला पूरी तरह से भर जाते हैं. नतीजा श्रद्धालुअों को आवासन के लिए इधर–उधर भटकना पड़ता है. श्रद्धालुअों की इस समस्या को देखते हुए सरकार की अोर से इस बार कुंभ मेला व पटना साहिब में आयोजित प्रकाशोत्सव की तर्ज पर देवघर में टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, ताकि यहां पहुंचने वाले कांवरियों को आवासन संबधी पर परेशानियों का सामना न करना पड़े.
इस के अंतर्गत प्रशासन ने कांवरियों के लिए बाघमारा बस स्टैंड, जसीडीह बस स्टैंड अौर देवपुरा में टेंट सिटी का निर्माण कराया है. बाघमारा में जहां 900 इकाई की, देवपुरा में 1250, बासुकिनाथ व जसीडीह टेंट सिटी में 300 इकाई का निर्माण किया गया है.
टेंट सिटी में स्थान के लिए एक्सेस कार्ड जरूरी
इन टेंट सिटी में आवासन के लिए कांवरियों को किसी प्रकार का शुल्क चुकाने की आवश्यकता नहीं है. प्रशासन की अोर से कांवरियों के लिए यह नि:शुल्क व्यवस्था है. यहां विश्राम करने के कांवरियों को एक्सेस कार्ड की आवश्यकता है. जलार्पण के लिए मिलने वाले एक्सेस कार्ड को कांवरिया यहां दिखा कर तीन घंटे तक विश्राम कर सकते हैं. इसके अलावा टेंट सिटी में रहने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके लिए यहां पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. साथ ही प्रबंधक द्वारा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से टेंट सिटी में हो रही गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है. इस संदर्भ में कांवरियों ने सरकार के इस प्रयास को सराहा है. इसके कारण कांवरियों को होटल या धर्मशालाअों में अतिरिक्त खर्च का वहन नहीं करना पड़ रहा है. एक ही स्थान पर नि:शुल्क रूप से इतनी सारी सुविधाएं मिलने से कांवरिया भी गदगद नजर आ रहे हैं.
थके-हारे कांवरियों को मिल रहा है आराम
इन टेंट सिटीज में उन थके-हारे कांवरियों को राहत मिल रही है, जिन्हें अत्यधिक भीड़ की वजह से होटलों व धर्मशालाओं में सुलभ कमरे उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. वे यहां आकर निश्चित होकर आराम कर सकेंगे. सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है. सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे-शौचालय, बिजली, पानी, पंखा, बेड, मोबाइल चार्जिंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










