22 दिनों में 36 महिलाओं के नाम रजिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन

देवघर: राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री मात्र एक रुपये में करने की योजना की शुरुआत किये जाने के बाद देवघर में तेजी से महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री हुई है. सरकार ने जिस दिन निर्णय लिया, उसी दिन से देवघर में औसतन रोजाना महिला के नाम एक रुपये में रजिस्ट्री […]

विज्ञापन
देवघर: राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री मात्र एक रुपये में करने की योजना की शुरुआत किये जाने के बाद देवघर में तेजी से महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री हुई है. सरकार ने जिस दिन निर्णय लिया, उसी दिन से देवघर में औसतन रोजाना महिला के नाम एक रुपये में रजिस्ट्री हो रही है. 22 दिनों के दौरान देवघर में 36 महिलाओं के नाम एक रुपये में जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है. एक महिला औसतन 25 लाख रुपये तक के जमीन की रजिस्ट्री करा रही है. 36 महिलाओं के नाम से लगभग नौ करोड़ रुपये की स्टांप वेल्यू में सात फीसदी छूट मिली है. इसमें चार फीसदी स्टांप वेल्यू व तीन फीसदी रजिस्ट्री शुल्क छूट शामिल है. सरकार की इस योजना से इन 36 महिलाओं को लगभग 63 लाख रुपये की छुट मिली है.
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं द्वारा जमीन की रजिस्ट्री की डीड के साथ-साथ अवर निबंधक को एक शपथ पत्र दिया जा रहा है, इस शपथ पत्र में उल्लेख किया जा रहा कि उन्हें पहले कभी इस छुट का लाभ नहीं मिला था़
एक रुपये में जमीन रजिस्ट्री कराने में देवघर अागे
महिलाओं के नाम से एक रुपये में जमीन की रजिस्ट्री की योजना चालू होने के बाद रजिस्ट्री ऑफिस में भीड़ लगी रहती है, रजिस्ट्री कराने के लिए कतार लगती है. सब रजिस्ट्रार द्वारा टोकन दिया जाता है, उसके बाद रजिस्ट्री कतारबद्ध तरीके से होता है. 12 जुलाई को चार भू-खंडों की रजिस्ट्री चार महिलाओं के नाम से एक रुपये में हुई. अवर निबंधक बालेश्वर पटेल ने बताया कि यह योजना चालू होने के बाद जमीन रजिस्ट्री में वृद्धि हुई है. इस सुविधा का लाभ एक महिला को पूरे राज्य में लाइफ में एक ही बार मिलेगा. रजिस्ट्री के साथ ही संबंधित महिला का नाम ऑनलाइन कर दिया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola