श्रावणी मेला में नहीं मिल रही पूरी बिजली

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह: श्रावणी मेला के दौरान भी जसीडीह के शहरी व कई ग्रामीण इलाकों को पूरी बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के दैनिक मजदूरों को हड़ताल पर होने के कारण मेला क्षेत्र में पिछले दो दिनों से उपभोक्ताओं के बहुत कम बिजली […]

विज्ञापन
जसीडीह: श्रावणी मेला के दौरान भी जसीडीह के शहरी व कई ग्रामीण इलाकों को पूरी बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के दैनिक मजदूरों को हड़ताल पर होने के कारण मेला क्षेत्र में पिछले दो दिनों से उपभोक्ताओं के बहुत कम बिजली मिल रही है. दैनिक मजदूर होने से क्षेत्र में खराब पड़े बिजली को जल्द से जल्द बना दिया जाता था.

जानकारी के अनुसार जसीडीह पावर सब स्टेशन ग्रिड से से दर्दमारा, पतारडीह व नावाडीह फीडर में लगातार 12 घंटे तक बिजली बाधित रही बावजूद विभाग के अधिकारी इसे जल्द ठीक नहीं करा पाये. जबकि नावाडीह फीडर मंगलवार की रात करीब बारह बजे से सुबह तक चालू किया गया. फिर कुछ देर बाद जो बिजली बाधित रही घंटों बाद बहाल हो सकी.

इस फीडर से देवघर जलापूर्ति योजना संचालित की जाती है. बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति भी बाधित रही. दर्दमारा फीडर बंद रहने से मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को व उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई. उपभोक्ताओं ने बताया कि श्रावणी मेला के दो माह पूर्व से ही बिभाग के कर्मियों ने मेला के नाम पर मरम्मत के लिए दिन भर बिजली काट दी जाती है. मेला में भी बिजली नहीं रहती है. दर्दमारा फीडर के दर्दमारा के रास्ते कांवरियों का आना जाना लगा रहता है. नंदन पहाड़ से कुमैठा स्टेडियम तक कांवरियों की लाइन लगती है. इस क्रम में बिजली चालू करने के लिए कई बार कोशिश की गयी, लेकिन ठीक नहीं किया गया. इसके बाद बुधवार की सुबह सहायक विद्युत अभियंता अमित भगत व अन्य कर्मियों के काफी मश्क्कत के बाद बंद पडे फीडर को चालू किया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola