मालवाहक मैजिक के धक्के से बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2017 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर: शहीद आश्रम रोड पर मंगलवार दोपहर में एक चावल लदे मालवाहक मैजिक वाहन ने सामने से जा रहे एक बच्चे को धक्का मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चा झौसागढ़ी कालीरखा मुहल्ला निवासी मंजीत साव (पांच) पिता राजकुमार साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार […]
विज्ञापन
देवघर: शहीद आश्रम रोड पर मंगलवार दोपहर में एक चावल लदे मालवाहक मैजिक वाहन ने सामने से जा रहे एक बच्चे को धक्का मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चा झौसागढ़ी कालीरखा मुहल्ला निवासी मंजीत साव (पांच) पिता राजकुमार साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मंजीत की हालत गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए किसी प्राइवेट क्लिनिक में ले गये थे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने मंजीत को पुन: सदर अस्पताल लाया.
सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर मामले की सूचना नगर थाना को भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










