सारठ: नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं, अलग-अलग वारदात, हमला कर नकदी समेत सामान लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन

सारठ : सारठ थाना क्षेत्र के बामनगामा गांव में दंपति पर जानलेवा हमला कर घर से नकदी समेत एक लाख की लूट का मामला प्रकाश में आया है. रतन तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह चाय पी रहे थे. तभी नावाडीह गांव के सालो महतो, केसो महतो, विसो यादव, टंगीडीह गांव के संजय […]
विज्ञापन
सारठ : सारठ थाना क्षेत्र के बामनगामा गांव में दंपति पर जानलेवा हमला कर घर से नकदी समेत एक लाख की लूट का मामला प्रकाश में आया है. रतन तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह चाय पी रहे थे. तभी नावाडीह गांव के सालो महतो, केसो महतो, विसो यादव, टंगीडीह गांव के संजय यादव, शोभी यादव व पहाड़पुर गांव के दिलीप यादव समेत छह आरोपित हथियार व पिस्तौल लेकर घर में प्रवेश कर गये.
जब उन्होंने व पत्नी रुबी देवी ने विरोध किया तो उनपर जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में पत्नी घायल हो गयी. वहीं हीरा तिवारी के कनपटी पर पिस्तौल सटा कर बक्सा में रखा 13 हजार 500, कीमती साड़ी, सोने की चेन, कनबाली, बरतन समेत एक लाख के सामान लूट लिये. घटना की सूचना मुखिया को दी फिर सभी थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराये. पुलिस ने घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










