भक्तों को दर्शन देने निकले भगवान जगन्नाथ

Updated:
विज्ञापन

देवघर : आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो गये. रविवार को मंदिर का पट खुलते ही दर्शन-पूजा करने के लिए हरि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर करनीबाग स्थित बालानंद आश्रम के मोहन मंदिर व शिक्षा सभा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बहन […]

विज्ञापन
देवघर : आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो गये. रविवार को मंदिर का पट खुलते ही दर्शन-पूजा करने के लिए हरि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर करनीबाग स्थित बालानंद आश्रम के मोहन मंदिर व शिक्षा सभा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बड़े भाई बलराम की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद शाम में रथ पर आरूढ़ होकर भगवान ने शहर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिये.
बालानंद आश्रम में निकली रथयात्रा ने किया शहर भ्रमण : बालानंद आश्रम में मुख्य ट्रस्टी संविदानंद ब्रह्मचारी ने भगवान हरि की विशेष पूजा की. उन्हें फूल-माला पहनाया. षोडषोपचार विधि से पूजा की. इसके बाद रथ यात्रा निकाली गयी. इसमें बालानंद आश्रम में मंदिर के मुख्य ट्रस्टी ने सर्वप्रथम रथ की पूजा की. रथ पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बड़े भाई बलराम की प्रतिमा को विराजमान किया गया व उनकी आरती-पूजा की.
इसके बाद मंदिर के मुख्य ट्रस्टी संविदानंद महाराज व पूर्व मंत्री कृष्ष्णानंद झा रथ मार्ग में झाड़ू मार कर रथ को विदा किये. रथ यात्रा में शामिल लोग कीर्तन करते हुए कुंडा मोहन मंदिर से निकल कर करनीबाग, प्राइवेट बस स्टैंड, बजरंगी चौक, राय एंड कंपनी, टावर चौक से पुन: इसी मार्ग से वापस होकर करनीबाग कुंडा होते हुए मौसी घर पहुंचे. इसमें बंगाल व बिहार के भक्त भी शामिल हुए. इसे सफल बनाने में मैनेजर ललित यादव, सोमेन मुखर्जी, परिमल ठाकुर, दुर्गा पांडेय, सुधीर दूबे, गुलशन मिश्र, मंगल महतो, सुदर्शन यादव, अनूप दूबे, शंकर यादव, ब्रजेश शुक्ला, रितेश पांडेय, चंद्र मोहन पांडेय, बसंत तिवारी, सोनू झा आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola