मोहनपुर : सड़क दुर्घटना ने छीन लिया बुढ़ापे का सहारा

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के चौपाल गांव निवासी मजदूर पिंटू मंडल की मौत गुरुवार को देवघर-दर्दमारा रोड में गिधनी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में हो गयी. शुक्रवार को पिंटू का शव गांव लाया गया. शव लाते ही गांव में मातम छा गया़ पिंटू मंडल घर का एकमात्र कमाने वाला था. उसी के सहारे ही […]
मोहनपुर : थाना क्षेत्र के चौपाल गांव निवासी मजदूर पिंटू मंडल की मौत गुरुवार को देवघर-दर्दमारा रोड में गिधनी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में हो गयी. शुक्रवार को पिंटू का शव गांव लाया गया. शव लाते ही गांव में मातम छा गया़ पिंटू मंडल घर का एकमात्र कमाने वाला था. उसी के सहारे ही परिवार का भरण-पोषण होता था. पिंटू अपने पीछे पत्नी, दो साल की पुत्री व बुढ़े पिता को छोड़ गया. वह अपने पिता का एकमात्र सहारा था़ अब उसका घर परिवार कैसे चलेगा, यह चिंता बनी हुई है़ शुक्रवार को प्रशासन द्वारा मृतक की पत्नी को दस हजार रुपये की मुआवजे की राशि अंचल के कर्मचारी ने दी. इधर, घटना की सूचना मिलने पर रंजीत यादव ने पिंटू के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




