मेला क्षेत्र में समय पर व्यवस्था पूरी करे नगर निगम: उपायुक्त
देवघर: बुधवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने नगर निगम के द्वारा श्रावणी मेला में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की व स्थल निरीक्षण किया. डीसी ने शिवगंगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व इसे समय पर चालू करने की सारी व्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश दिया. निगम सीइओ द्वारा डीसी को बताया […]
पानी, बिजली व सफाई कार्यों के निष्पादन के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाये गये हैं. नगर निगम द्वारा 250 प्याऊ मेला क्षेत्र में संचालित होंगे. 50 स्थलों पर 500 लीटर वाला सिंटैक्स टैंक से पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा. खिजुरिया तक व रूटलाईन मेें कुमैठा तक की सफाई नगर निगम द्वारा करायी जायेगी. रूटलाइन में स्टैंड पोस्ट के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जायेगी. 2.50 लाख स्थाई निवासी व एक लाख बाहरी श्रद्धालु के आकलन पर 75 की संख्या पर एक डस्टबीन की व्यवस्था की जायेगी. पुलिस आवासन में शौचालय की व्यवस्था की गई है. तिवारी चौक के निकट शेड का निर्माण कराया गया है तथा यहां डस्टबीन भी लटकाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










