संयुक्त ट्रेड यूनियन मोरचा ने की बैठक, देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
चितरा: 19 से 21 जून तक होने वाले देशव्यापी हड़ताल सफल बनाने की तैयारी में यूनियन जुट गयी है. गुरुवार को एसपी माइंस के सम्मेलन कक्ष में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पशुपति कोल ने की. पूर्व सांसद सह जेबीसीसीआइ सदस्य आरसी सिंह ने कहा कि देशव्यापी हड़ताल पूरी तरह सफल […]
केंद्र सरकार चाहती है कि कोयला उद्योग से जुड़े मजदूर लाचार बने रहें. सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश हैं. कहा कि दिल्ली में जेबीसीसीआइ की चार बैठकें हुई लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला. सरकार व कोल इंडिया मजदूरों का वाजिब हक व सुविधा देने के पक्ष में नहीं है. दसवां वेतन समझौते में 39 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की गयी है.
मजदूर नेता सह पूर्व विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि जहां मजदूरों व आम लोगों का पसीना बहता है वे अपना खून बहाने के लिए तैयार हैं. कहा कि हड़ताल ऐसे सफल बनायेंगे कि केंद्र सरकार को वार्ता के लिए मजबूर होना पड़े. सीएमएसआइ केंद्रीय उपाध्यक्ष सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण हड़ताल के सिवाय कोई विकल्प नहीं है. मौके पर रामदेव सिंह, योगेश राय, केएन सिंह, होपना मरांडी समेत एचएमएस, जेसीएमयू व अन्य यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










