देवघर प्रखंड में 18335 शौचालय निर्माण का लक्ष्य
जसीडीह: स्वच्छ भारत मिशन के तहत देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन देवघर विधायक नारायण दास ने किया. उन्होंने कहा कि प्रखंड को शत प्रतिशत गांवों को स्वच्छ बनाया है. देवघर प्रखंड के लगभग 18,335 परिवार को चिह्नित कर शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है. […]
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान में जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है. इसमें सरकार की ओर से एससी, एसटी, सामान्य गरीब, लघु, सीमांत किसान, भूमिहीन महिला लाभुक 12 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जायेगी.
यह लाभ वैसे परिवार को नहीं मिलेगा जिसके यहां परिवार के कोई भी सदस्य को अगर सरकारी नौकरी, अनुबंध, रिटायर्ड पेंशन, आंगनबाडी सेविका, सहायिका, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, पारा शिक्षक, राशन डीलर, ग्राम प्रधान, मुखिया पंसस, वार्ड सदस्य समेत सभी जनप्रतिनिधि, के परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा. स्वतः शौचालय निर्माण कराने वाले ग्रामीणों को 48 घंटा के अंदर राशि का भुगतान किया जायेगा. इस अवसर पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ शैलेश कुमार, प्रमुख गोपाल दास, बीसीओ मणिकांत सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष सत्येन्द्र राय, दीपक कुमार, संजय कुमार, रश्मि भारती, शशांक शेखर, मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










