सेंट्रल प्लाजा के सामने से बाइक चोरी
देवघर : नगर थाना के पीछे सेंट्रल प्लाजा के सामने से चोरों ने एक ग्राहक की विक्टर बाइक उड़ा ली है. घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है. इस संबंध में बावनबीघा मुहल्ला निवासी आशीष गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि वह सेंट्रल […]
देवघर : नगर थाना के पीछे सेंट्रल प्लाजा के सामने से चोरों ने एक ग्राहक की विक्टर बाइक उड़ा ली है. घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है. इस संबंध में बावनबीघा मुहल्ला निवासी आशीष गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि वह सेंट्रल प्लाजा में घटना के पूर्व सामान खरीदारी करने गया था.
इस दौरान उसने बाहर में सड़क किनारे अपने विक्टर बाइक (जेएच 15 बी 4094) को हैंडिल लॉक कर पार्किंग की थी. सामान की खरीदारी कर बाहर आया तो बाइक गायब मिली. खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चलने पर उसने शिकायत थाना में दी. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










