एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड

Updated:
विज्ञापन

देवघर : एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड के सरगना सुनील दास व एक आरोपित उपेंद्र की गिरफ्तारी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इन दोनों आरोपितों का पता करने के लिये पुलिस द्वारा अपने स्तर से गुप्तचर लगाये गये हैं. ताकि यह जानकारी मिल सके कि दोनों आरोपित कहां छिपे हुए हैं. लूट के […]

विज्ञापन

देवघर : एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड के सरगना सुनील दास व एक आरोपित उपेंद्र की गिरफ्तारी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इन दोनों आरोपितों का पता करने के लिये पुलिस द्वारा अपने स्तर से गुप्तचर लगाये गये हैं. ताकि यह जानकारी मिल सके कि दोनों आरोपित कहां छिपे हुए हैं. लूट के रुपये की बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को भी नगर पुलिस की टीम ने उनलोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी.

जानकारी हो कि पहली जून को बैंक खुलते ही एसबीआइ पीबी शाखा में ग्राहक बनकर घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर 1687415 रुपये लूट लिये थे. मामले को लेकर एसबीआइ पीबी शाखा के प्रबंधक राजीव किशोर के बयान पर नगर थाना कांड संख्या 366/17 भादवि की धारा 395, 120बी के तहत सुनील दास सहित अन्य चार-पांच अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. डकैती कांड में संलिप्त रहे धनगौर निवासी केदार दास सहित गुलीपथार निवासी मो साहिल उर्फ सोनू, जसीडीह थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी लाडला दास, पगला बाबा के समीप निवासी कन्हैया सिंह, जसीडीह थाना क्षेत्र के सगदाहा निवासी दीपक दास व कानपुर गांव निवासी दशरथ दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola