उपमुखिया समेत परिजनों के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के गवालबदिया पंचायत के उपमुखिया बलराम सिंह सहित उसके माता-पिता के साथ पड़ोस के लोगों द्वारा मारपीट किया गया. घटना में वे लोग तीनों घायल हो गये. घायल हालत में बलराम सहित उसके पिता नुनमणि सिंह व उसकी मां सरस्वती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के गवालबदिया पंचायत के उपमुखिया बलराम सिंह सहित उसके माता-पिता के साथ पड़ोस के लोगों द्वारा मारपीट किया गया. घटना में वे लोग तीनों घायल हो गये. घायल हालत में बलराम सहित उसके पिता नुनमणि सिंह व उसकी मां सरस्वती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों को बेहतर इलाज के लिये अस्पताल में भरती करा दिया. घायल उपमुखिया ने बताया कि मकई बुनाई के विवाद में आरोपितों ने उनलोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है. मामले की शिकायत उनलोगों के द्वारा जसीडीह थाना में भी दे दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola