इधर जलसंकट, उधर सड़क पर पानी

Updated:
विज्ञापन

वार्ड पड़ताल. वार्ड 26 के निवासियों ने सुनायी समस्याएं वार्ड पर एक नजर कुल वोटर :5213 पुरुष: 1920 महिला: 1200 देवघर : पुनसिया, रामपुर व भुरभुरा मुहल्लों को मिलाकर वार्ड 26 का गठन किया गया है. निगम का गठन हुए सात साल बीत गये हैं .लेकिन वार्ड का विकास सही ढंग से नहीं हुआ है. […]

विज्ञापन

वार्ड पड़ताल. वार्ड 26 के निवासियों ने सुनायी समस्याएं

वार्ड पर एक नजर
कुल वोटर :5213
पुरुष: 1920
महिला: 1200
देवघर : पुनसिया, रामपुर व भुरभुरा मुहल्लों को मिलाकर वार्ड 26 का गठन किया गया है. निगम का गठन हुए सात साल बीत गये हैं .लेकिन वार्ड का विकास सही ढंग से नहीं हुआ है. अब भी आधे से ज्यादा इलाकों में सड़क व नाले का निर्माण नहीं हुआ है. जिस कारण घरों से निकलने वाला पानी कच्ची सड़क पर बहता रहता है. न ही सफाई का बेहतर इंतजाम है. क्षेत्र में पाइप लाइन की स्थिति भी ठीक नहीं है. वार्ड के तीस फीसदी इलाके में ही पाइप लाइन का काम हुआ है.
बाकी मुहल्लों के लोग चापानल अथवा दूसरे की बोरिंग पर आश्रित हैं. वहीं आधे से ज्यादा इलाकों में बिजली का पोल तक नहीं है. रात में रोशनी नहीं होने की वजह से बरसात के दिनों में सांप आदि का डर हमेशा लगा रहता है. अधिकतर मुहल्लों में रोशनी नहीं होती.
वार्ड का निर्माण होने में सात साल हो गये हैं लेकिन अधिकतर इलाको में रोड नाले व पेयजल की समस्या बरकरार है. सफाई मुख्य सड़कों पर ही होती है. इससे भारी परेशानी होती है.
डोमी लाल राउत
जलमीनार से पाइप लाइन के जरिये लोगों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी. लेकिन आंधी में जलमीनार का टैंक गिर गया. तब से पेय जल की समस्या हो गयी है.
– छेदू यादव
मुहल्ले में रोड व नाले से ज्यादा जरुरी पानी है. जो कि सात सालों में अबतक नहीं पहुंचा है. निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए. दूर-दराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है.
– संतू यादव
घर जाने के लिये रोड व घर के पानी की निकासी के लिये नाले के निर्माण के साथ साथ पेय जलापूर्ति की व्यवस्था पर काम हो. पानी की समस्या गंभीर बनी है.
– जयंती देवी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola