बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने दो थानों का चक्कर काट रहा पीड़ित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : बाइक चोरी का मामला दर्ज कराने के लिए बलनाडी निवासी बलराम तांती पिछले तीन दिनों से रेल थाना व टाउन थाना का चक्कर काट रहा है. बलराम की परेशानी समझने के बजाय दोनाें थाना की पुलिस एक-दूसरे थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ रही है. बलराम तांती ने बताया कि उसकी […]
विज्ञापन
मधुपुर : बाइक चोरी का मामला दर्ज कराने के लिए बलनाडी निवासी बलराम तांती पिछले तीन दिनों से रेल थाना व टाउन थाना का चक्कर काट रहा है. बलराम की परेशानी समझने के बजाय दोनाें थाना की पुलिस एक-दूसरे थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ रही है. बलराम तांती ने बताया कि उसकी बाइक पांच जून को स्टेशन परिसर से दिन में साढ़े दस बजे चोरी हो गयी थी. वह पैशन प्रो बाइक (जेएच 15एफ/ 0614) स्टेशन परिसर में खड़ी कर टिकट लेने गये थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक उड़ा ली.
लेकिन घटना के बाद रेल थाना वाले टाउन थाना का मामला बता कर वापस भेज दे रहे हैं. टाउन थाना वाले रेल थाना का मामला बता कर उसे वापस भेज दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










