सहायक शिक्षक ने आवेदन में हस्ताक्षर होने से किया इनकार
देवघर : उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के दौरान आरएल सर्राफ हाइस्कूल केंद्र पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बगैर अनुमति के प्रवेश तथा बैठक किये जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा छह प्रभारी प्रधानाध्यापक व 10 सहायक शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया था. उत्क्रमित उच्च विद्यालय मधुवन, सोनारायठाढ़ी के […]
आरएल सर्राफ हाइस्कूल कैंपस गये ही नहीं थे, जिसका प्रमाण पत्र वाट्सअप ग्रुप का फोटो है. मुझे फंसाने की नीयत से जानबूझ कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये आवेदन में मेरा हस्ताक्षर कर दिया गया है. विभाग चाहे तो मेरे हस्ताक्षर का मिलान किया जा सकता है. यही नहीं वेतन भुगतान से संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम दिये गये आवेदन में एक दर्जन से अधिक शिक्षकों द्वारा हस्ताक्षर किया गया है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.
अगली बैठक 26.04.2017 को बुलायी गयी है. लेकिन, जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण के बाद शिक्षकों द्वारा बैठक को खारिज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










