श्रम मंत्री राज पलिवार ने दी जानकारी, जयंती नदी पर 8.60 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मधुपुर: प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा कि करौं प्रखंड के जयंती नदी पर जमडाबर व चौकियारी के बीच 8.60 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य बहुत जल्द प्रारंभ हो जायेगा. पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि इसके अलावे जमडाबर में 85 लाख की […]
इसके अलावे मारगोमुंडा के सिरसिया में 50 लाख की लागत से तालाब का निर्माण होगा. श्रम मंत्री शेखपुरा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ परिसर में अपने विधायक मद से एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण व सात एचपी का साउंडलेस जेनेरेटर लगवायेंगे. मौके पर अवनी भूषण, दीपक गुप्ता, भरत लाल भैया, प्रमोद विद्यार्थी, विजय चौधरी, पप्पु पांडेय, ललन सिंह, रामाशिष चौधरी, गोपाल भारद्वाज, राजेश सिन्हा, राजू यादव, टीमू महाराज, सुशील सिंह, राजेंद्र गुप्ता, गौतम मिश्रा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










