कुमैठा: एसएआइ की प्रशासक ने किया निरीक्षण, कहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट का भेजें विस्तृत प्रस्ताव
देवघर/जसीडीह : गुरुवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण की प्रशासक मंजूश्री दयानन्द देवघर पहुंची. दौरे के क्रम में प्रशासक ने देवघर डीसी अरवा राजकमल सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जसीडीह के कुमैठा में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद प्रशासक मंजूश्री ने स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स […]
इसके अलावा प्रशिक्षण की अवधि में खिलाड़ियों यहां रहेंगे. उनके आवासन के लिए डोरमेट्री, कीचन आदि की व्यवस्था नहीं है. इसकी व्यवस्था होनी चाहिए. निरीक्षण के क्रम में मंजूश्री ने स्वीमिंग पुल की जल भराई और वाटर फिल्टरेशन की जानकारी ली. पास ही बनने वाले फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की जानकारी भी प्रशासक ने ली और इसे उपयुक्त बताया. उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि परियोजना को शीघ्र पूरा करें और अतिरिक्त निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजें. डीसी ने प्रशासक को जानकारी दी कि पूरा काॅम्प्लेक्स 22 एकड़ भूमि में अवस्थित है. निर्माण शुरू होने के समय इस परियोजना की प्राक्कलित राशि लगभग 15 करोड़ थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया गया है. इस अवसर पर डीपीआरओ बिंदेश्वरी झा, डीएसडब्ल्यूओ प्रियंका कुमारी, सीओ शैलेश कुमार, भवन प्रमंडल के राम विलास सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










