प्रस्ताव: देवघर स्टेशन से रोहिणी होकर हावड़ा व रांची के लिए जायेगी ट्रेन, देवघर में बनेगी बाइपास रेललाइन

Updated:
विज्ञापन

देवघर: आने वाले समय में जसीडीह स्टेशन में पांच रेल लाइन आकर मिलेगी. जिसमें देवघर-दुमका, पीरपैंती-जसीडीह (स्वीकृत), बांका-जसीडीह, जसीडीह-सुल्तानगंज (काम चल रहा है) व देवघर-जसीडीह शामिल हैं. यदि सभी स्टेशनों से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा तो जसीडीह जंक्शन पर बोझ बढ़ जायेगा. इसे देखते हुए देवघर से वाया रोहिणी बाइपास रेल लाइन की […]

विज्ञापन
देवघर: आने वाले समय में जसीडीह स्टेशन में पांच रेल लाइन आकर मिलेगी. जिसमें देवघर-दुमका, पीरपैंती-जसीडीह (स्वीकृत), बांका-जसीडीह, जसीडीह-सुल्तानगंज (काम चल रहा है) व देवघर-जसीडीह शामिल हैं. यदि सभी स्टेशनों से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा तो जसीडीह जंक्शन पर बोझ बढ़ जायेगा. इसे देखते हुए देवघर से वाया रोहिणी बाइपास रेल लाइन की परिकल्पना पर काम शुरू हुआ है.

डीआरएम आसनसोल ने कहा है कि बाइपास रेल लाइन का काम प्रस्तावित है. इसे प्लान हेड-16 में पीडब्ल्यूपी-2017-18 में शामिल किया गया है. परियोजना के प्रस्ताव को 27 सितंबर,16 को ही रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है. रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही बजटीय प्रावधान होगा और इस रेल बाइपास का काम आगे बढ़ेगा.

जसीडीह जंक्शन पर घटेगा ट्रेनों का बोझ : डीआरएम ने कहा है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की मांग पर बाइपास रेल लाइन का प्रस्ताव जो रेलवे बोर्ड को भेजा गया है, इससे जसीडीह जंक्शन पर ट्रेनों का बोझ घटेगा. क्योंकि आने वाले समय में जसीडीह जंक्शन पर कई दिशाओं से ट्रेनें आयेंगे. सुल्तानगंज से जसीडीह, बांका से जसीडीह, दुमका से जसीडीह, पीरपैंती से जसीडीह और झाझा-आसनसोल रेलवे सेक्शन से ट्रेनों का परिचालन होगा. इससे सीतरामपुर-झाझा सेक्शन की कई ट्रेनें डिटेन होती हैं. इंजन बदलने के कारण समय लगता है. इस कारण कई बार मेन लाइन की ट्रेनों को रोकना पड़ता है, इसलिए यह बाइपास आवश्यक है.
रेलवे से काफी पहले मैंने मांग की थी कि देवघर से वाया रोहिणी होकर एक बाइपास रेल लाइन का निर्माण कराया जाये. आने वाले समय में जसीडीह जंक्शन पर ट्रेनों के बोझ को कम करने के लिए बाइपास अत्यंत आवश्यक है. डीआरएम आसनसोल ने यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. अब वे प्रयास करेंगे कि रेलवे से जल्दी स्वीकृति मिल जाये. इस इलाके के लिए यह बड़ा काम होगा.
-निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola