साइबर ठगी करते 10 युवक गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठगी करते 10 युवक गिरफ्तार

साइबर पुलिस की विशेष टीम ने सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी की. इस दौरान पीएम किसान योजना का फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर पुलिस की विशेष टीम ने सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी की. इस दौरान पीएम किसान योजना का फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 16 मोबाइल सहित 22 सिम कार्ड व चार प्रतिबिंब टारगेटेड नंबर बरामद की है. इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया तथा कोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल जेल भेज दिया गया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार साइबर आरोपितों में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी अब्दुल रज्जाक उर्फ रज्जाक अंसारी, जमुआ गांव निवासी जाकिर अंसारी व मेहबूब अंसारी, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के खरवाजोरी गांव निवासी सुभाष दास, रंगामटिया गांव निवासी अमित कुमार दास, राहुल कुमार दास, कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी रामचंद्र दास, गौरीपुर गांव निवासी चंदन कुमार मंडल, विकास कुमार मंडल और मधुपुर थाना क्षेत्र के टिटहियाबांक गांव निवासी पार्थिक कुमार दास शामिल है. आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त सभी आरोपी फर्जी कस्टमर केयर व सरकारी पदाधिकारी बनकर ठगी करते थे. वे फोन-पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे. मीडिया सेल के मुताबिक, चार आरोपितों के पास से जब्त चार मोबाइल नंबर के खिलाफ प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पायी गयी है, जबकि छह आरोपितों के पास से जब्त मोबाइल नंबरों के आइएमइआइ के खिलाफ जेएमआइएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज पायी गयी है. हाइलाइट्स – विशेष पुलिस टीम ने सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में गुप्त सूचना पर की छापेमारी – 16 मोबाइल सहित 22 सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप में दर्ज नंबर के सिम कार्ड जब्त -चार आरोपितों के मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब पोर्टल पर तथा छह आरोपितों के जब्त मोबाइल नंबरों के आइएमइआई के खिलाफ जेएमआइएस पोर्टल पर दर्ज मिली शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola