Deoghar News : मोहनपुर के जंगल में छापेमारी, 10 साइबर आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 27 Jan 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : मोहनपुर के जंगल में छापेमारी, 10 साइबर आरोपित गिरफ्तार

मोहनपुर थानांतर्गत चौपा हाइस्कूल के समीप जंगल में पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की. इस दौरान पीएम किसान योजना व एसबीआइ क्रेडिट कार्ड का फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : मोहनपुर थानांतर्गत चौपा हाइस्कूल के समीप जंगल में पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की. इस दौरान पीएम किसान योजना व एसबीआइ क्रेडिट कार्ड का फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 16 मोबाइल सहित 20 सिम कार्ड व तीन प्रतिबिंब टारगेटेड नंबर बरामद की है. इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों को सेंट्रल जेल भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार साइबर आरोपितों में सारठ थाना क्षेत्र के दुधवाजोरी गांव निवासी धनंजय राणा, पिंडारी गांव निवासी कुदरत अंसारी, पाथरौल थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी अनूप दास, चंदन दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवां गांव निवासी राहुल कुमार दास, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी गंगाधर पंडित, मोहनपुर थाना क्षेत्र के आमगाछी हरिजन टोला निवासी पप्पू तुरी, घोरमारा ऊपर बस्ती निवासी चंदन मिर्धा, टिंकू मिर्धा व पप्पू कुमार रजक शामिल है. आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त सभी फर्जी कस्टमर केयर व एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर ठगी करते हैं. गूगल पर फोन-पे कस्टमर केयर अधिकारी की जगह ये सभी अपने नंबर फिड कर देते हैं तथा कॉल करने पर पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर अपने फर्जी मोबाइल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते हैं. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्णानंद सिंह, एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola