दुमका के डॉक्टर की देवघर में मोबाइल चोरी होने के बाद 1.12 लाख की निकासी

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 20 Apr 2025 8:23 PM

विज्ञापन

Cyber fraud, credit card fraud, debit card fraud

दुमका में एनएचएम के तहत कार्यरत पाकुड़ जिले के कालिकापुर गांव निवासी डॉ समीरण मंडल की देवघर के सत्संग इलाके में 14 अप्रैल को मोबाइल चोरी हो गयी थी. इसके बाद उनके चोरी हुए मोबाइल से 1,12,000 रुपये की अज्ञात आरोपित ने निकासी कर ली.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : दुमका में एनएचएम के तहत कार्यरत पाकुड़ जिले के कालिकापुर गांव निवासी डॉ समीरण मंडल की देवघर के सत्संग इलाके में 14 अप्रैल को मोबाइल चोरी हो गयी थी. इसके बाद उनके चोरी हुए मोबाइल से 1,12,000 रुपये की अज्ञात आरोपित ने निकासी कर ली. इस संबंध में उन्होंने रविवार को देवघर साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि वह एपिडोमियोलॉजिस्ट के तौर पर कार्यरत हैं. 13 अप्रैल को सत्संग में आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल होने पहुंचे थे. दूसरे दिन 14 अप्रैल की सुबह करीब 7:00 बजे सत्संग समाधि स्थल के निकट एक दुकान के पास भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कुर्ता के पॉकेट से मोबाइल चोरी कर ली. दोपहर में उसी दिन उन्होंने मोबाइल सेवा प्रदाता के जरिये अपने मोबाइल नंबर को लॉक करा दिया. इसके बाद अपने दोनों नंबर का दूसरा सिमकार्ड भी निकाल लिया. उनके मोबाइल नंबर से तीन बैंक एकाउंट जुड़े थे. मोबाइल चोरी होने के बाद सेंट्रल बैंक सत्संग शाखा पहुंचकर अपने एक एकाउंट से 5000 रुपये की निकासी की, लेकिन अपने एकाउंट को बंद नहीं करा सके. 16 अप्रैल को अपने एटीएम से रुपये निकासी करने पहुंचे, तो पता चला कि मोबाइल से लिंकअप सभी एकाउंट से फर्जी तरीके से अज्ञात आरोपित द्वारा कुल 112000 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. एटीएम में पैसा निकासी करने के क्रम में मिनी स्टेटमेंट देखने पर उन्हें इस फर्जी निकासी के बारे में पता चला. देवघर साइबर थाना की पुलिस से उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है.

हाइलाइट्स

पीड़ित डॉक्टर रहनेवाले हैं पाकुड़ के, देवघर साइबर थाने में शिकायत देकर की है कार्रवाई की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola