मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. मारपीट से घायल केदलीकला पंचायत के बैलगाड़ा गांव निवासी वीरेंद्र भुईयां (35) की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह शेरघाटी के निजी अस्पताल में हो गयी. जिसका शव गांव लाया गया. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गया. वह अपने छोटे भाई पवन भारती की बारात 21 अप्रैल को नावाडीह पंचायत के ऊचला भुईयां टोली निवासी विजय भुईयां के घर गया था. तिलक के दिन लड़की व लड़के वालों में किसी बात को लेकर झंझट हो गया था. लड़के वालों ने लड़की के गांव वालों के साथ मारपीट की थी. इसी बात को लेकर वह सब गुस्सा में थे और लड़के के भाई को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इन्हें बचाने आये लड़की के फूफा जगदीश भुईयां, उनकी पत्नी शांति देवी, लड़की की मां परमिला देवी व चाचा राजू भुईयां के साथ भी मारपीट किया गया. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वीरेंद्र भुईयां की स्थिति गंभीर देखते हुए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. इसके बाद रांची भेजा गया था. स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन शेरघाटी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola