मिट्टी लदे ट्रैक्टर के इंजन के चपेट में आने से युवक की मौत
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 7:42 PM
मिट्टी लदे ट्रैक्टर को खेत में भराई कार्य के लिए ले जा रहा था
: मिट्टी लदे ट्रैक्टर को खेत में भराई कार्य के लिए ले जा रहा था चतरा. सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव में मंगलवार की सुबह हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मनीष कुमार (28) पिता विजय दांगी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार मिट्टी से लदे ट्रैक्टर को अपने खेत में भराई कार्य के लिए ले जा रहा था. इसी दौरान घर के समीप अचानक ट्रैक्टर का इंजन आगे की ओर उठ गया. इंजन की चपेट में आने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया. युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की जानकारी मिलने पर विधायक जनार्दन पासवान, जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, गंधरिया मुखिया अनिता यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










